Tuesday, 20 February 2018

देश जहां आप बिना वीजा ले सकते है घूमने का आनंद


दुनिया के खूबसूरत देश, जहां आप बिना वीजा ले सकते है घूमने का आनंद 
ऐसे भी देश हैं जहाँ पर घुमने के लिए पासपोर्ट और Visa की जरुरत पड़ती है देश के बाहर कहीं भी घूमने के लिए Visa या Passport की आवश्यकता होती है, लेकिनऐसे Countries भी हैं जहां आप बिना Visa घूम सकते है, हम आपको World के ऐसे Beautiful देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बिना Visa के टेंशन Free होकर घूमने का आनंद ले सकते है। 

नेपाल / Nepal 
प्रकृति की वादियों से घिरे Nepal में घूमने के लिए आपको किसी Visa की कोई आवश्यकता नहीं है। हिमालय की गोद में बसा Nepal एक छोटा सा खूबसूरत देश है। यह अपने पहाड़ों, झीलों व बांधों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्व है। Nepal में भगवान शिव का प्रसिद्व Pashupatinath Temple को देखने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी यहां आते हैं। यहां का सबसे बड़ा त्यौहार महाशिवरात्रि है। विश्व की दस सबसे ऊँची पर्वत चोटी में से आठ नेपाल में है।

फिजी/ Fiji 
यहां आने के लिए भारतीयों को किसी प्रकार का कोई Visa लेना नहीं पड़ता। Fiji घूमने के एक खूबसूरत देश है। यह 333 Islands का एक समूह है। यहां 40 प्रतिशत आबादी भारतीय है। यहां की मुद्रा Fiji Dollar है। Cava या Yacono फिजी का पारंपरिक और राष्ट्रीय पेय है।

लाओस/ Laos 
Laos में आप जब चाहे तब जा सकते है यहां कोई Visa नहीं लगता। Laos को हाथियों का भी देश कहा जाता है। यहां के जंगलों में हाथी, तेंदुआ, चीता व सर्प आदि पाए जाते है। Laos की राजधानी Vientiane दिल्ली जितनी बड़ी नहीं है, लेकिन यहां की साफ-सफाई और पर्यटन स्थलों के खूबसूरत नजारें Tourists को अपनी ओर आकर्षिक कर लेते हैं। Laos की आबादी करीब 70 लाख है जो Mumbai शहर से भी कम है। लेकिन यहां Mumbai की तरह बड़े Hotel, Malls और Multiplex का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां के नागरिकों में आपको सलीका देखने को मिलेगा। यहां की Currency Lao Kip भारतीय रूपए से 123 गुणा सस्ती है। इस कारण आप यहां घूमने का भरपूर आनंद ले सकते है। 

इक्वाडोर/ Ecuador 
यहां पर भी आप आराम से बिना Visa घूम सकते है। इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका का एक विविधतापूर्ण वाला देश है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी/ Active Volcano है। इसके अलावा यहां का गैलापागोस द्वीप/ Galapagos Islands पर्यटकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। 

माइक्रोनेशिया/ Micronesia 
Micronesia प्रशांत महासागर/ Pacific Ocean का एक छोटा सा देश है। यह एक संयुक्त द्वीपीय राष्ट्र (Joint Island Nation) है। यह देश कुल मिलाकर 607 छोटे island से मिलकर बना है। यहां की राजधानी पालिकिर (Palikir) है। यहां अमेरिकी Dollar में लेन-देन होता है। यहां पर आप आसानी से एक महीना बिना Visa के छूट्टियां को आनंद उठा सकते हैं। 

जॉर्डन (Jordan) 
यह दुनिया का बहुत ही खूबसूरत देश है, यहां पर आसानी से घूमा जा सकता है। Jordan एक अरब देश है। यहां का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान (desert) से घिरा हुआ है। इस देश की राजधानी ओमान (Oman) है। यहां की मुद्रा Jordanian Dinar है। विश्व के 7 आश्चर्यों में Jordan का पेट्रा/Petra का प्राचीन शहर भी शामिल है। इसे रोज शहर के नाम से जाना जाता है। यह अनूठी वास्तुकला Architecture के लिए Famous है। इसे UNESCO की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। 

हैती/ Haiti 
यहां आप एक नहीं बल्कि तीन महीने तक बिना Visa के घूम सकते है। Haiti को रंग प्रेमियों के देश के रूप में जाना जाता है। यहां की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सजावट देखते ही बनती है। संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद Haiti दूसरा सबसे पुराना स्वतंत्र देश है। 1804 में इसे France से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। Haiti की आधिकारिक भाषा French है। यहां के लोग भाग्य के देवता पर अधिक विश्वास करते हैं। Columbus ने जब पहली बार Haiti को देखा तो उसने सोचा कि उसने भारत को खोज लिया है। यहां हर साल लगभग दस लाख Tourists आते हैं। 

मकाउ/ Macau 
यह दुनिया का सबसे अमीर देश है, यहां आप आसानी से घूम सकते है। Macau दुनिया का सबसे विकसित देशों में से एक है। यह चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में है। लेकिन इसे एक अलग देश की तरह ही माना जाता है। Macau चीन की एकमात्र ऐसी जगह है जहां जुआ खेलना जुर्म नहीं है। यहां का 50 प्रतिशत राजस्व जुओं के पैसों से आता है। यहां की 20 प्रतिशत आबादी Casino में काम करती है। दुनिया का सबसे बड़ा Casino Macau में है। दुनियाभर से जुआं खेलने के शौकिन यहां आते है। Macau में हर साल करीब 3 करोड़ लोग घूमने आते हैं। 

हांगकांग/ Hong Kong 
यहां भी बिना Visa के आसानी से घूमा जा सकता है। Hong Kong दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। यहां दुनिया का सबसे कुशल Metro System है। Fiber Optic Communication के जनक Hong Kong को ही माना जाता है। इस शहर में दुनिया से सबसे अधिक गगनचुंबी इमारतें है। यहां की Feng Shui Arts ने दुनियाभर में Architecture में अपना लोहा मनवाया है। यह शहर बेहतरीन Kung Fu Films बनाने तथा Jackie Chan और Bruce Lee जैसे Actors के लिए Famous है।  

1 comment: