Tuesday, 20 February 2018

Ladies को शिकार बनाती हैं ये बीमारियां ?


20 से 28 वर्ष की Age जोश व उत्साह से भरी होती है, लेकिन 30 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते Health के प्रति लंबे वक्त से चल रही अनदेखी के कारण कई प्रकार की Disease पनपने लगती हैं। 30 की उम्र पार करते ही Ladies में अनियमित Periods, PCOD, Thyroid जैसी बीमारियां हमला करने लगती हैं। इसके अलावा Calcium की कमी भी Ladies में इस उम्र के बाद आमतौर पर देखने को मिलती है।

बचें PCOD से
Polycystic Ovarian Syndrome के कारण Body में तेजी से Hormonal  बदलाव होते हैं। इसके कारण अंडे पैदा करने और गर्भधारण/pregnancy के लिए गर्भाशय/uterus को तैयार करने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। यह समस्या देश में प्रजनन आयु वाली करीब 10 प्रतिशत Ladies में पाई जाती है। PCOD में Ovary (अंडाशय) में थैलीनुमा कोश उभर आते हैं, जिसमें एक तरल पदार्थ भरा होता है।

POCD से ग्रस्त मरीज में Harmone का Level असामान्य हो जाता है। इस बीमारी से पीड़ित Ladies के शरीर में अत्यधिक मात्रा में Insulin भी बनने लगता है, जिसकी वजह से उनके शरीर में पुरुष हार्मोन Estrogen का उत्पादन बढ़ने लगता है। उनके चेहरे पर पुरुषों की तरह बाल आने लगते हैं। समय रहते बीमारी पर काबू पा सकते हैं।

नियमित जांच करें/ Check Regularly
30 साल की आयु के बाद Ladies के Breast में अमूमन गांठें बन जाती हैं। जरूरी नहीं है कि Breastमें बनने वाली हर गांठ कैंसर की ओर ही इशारा कर रही हों। पर, यह Cancer का शुरुआती संकेत जरूर है। भारत में हर 28 में एक महिला को Breast Cancer होने का खतरा होता है। इस बीमारी से बचने के लिए नियमित रूप से अपने Breast की जांच करें। सही समय पर पता लगने से इस बीमारी का इलाज संभव है।

एंड्रोमेट्रियॉसिस/ Endometriosis
एंड्रोमेट्रियॉसिस बीमारी में महिला के गर्भाशय यानी Uterus की बाहरी परत बनाने वाला उत्तक यानी Tissue असामान्य रूप से बढ़कर शरीर के अन्य अंगों जैसे Ovaries, Fallopian Tubes और अन्य आंतरिक अंगों तक फैल जाता है। इस बीमारी से पीड़ित महिला को जब Period होता है, तो ये Tissue टूट जाते और इनमें घाव हो जाता है परिणामस्वरूप Period के वक्त उन्हें असहनीय दर्द होता है। यह परेशानी उन्हें हर माह झेलनी पड़ती है। इस बीमारी के कारण गर्भधारण/ Pregnancy की क्षमता भी कई बार प्रभावित हो जाती है। जांच, हार्मोन Treatment और Surgery के माध्यम से इस बीमारी का इलाज किया जाता है।

थाइरॉएड से वजन /Thyroid
Thyroid एक बहुत ही महत्वपूर्ण Gland होता है, जो तितली के आकार का होता है। यह गले के सामने और श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यंत्र के दोनों तरफ दो भागों में बंटा होता है। Thyroid Gland शरीर में Harmone का स्राव करती है और Metabolism को भी नियंत्रित करती है। हम जो भी खाना खाते हैं, उसको यह Thyroid Gland शरीर के लिए उपयोगी ऊर्जा में बदलती है। Thyroid से निकलने वाले Harmone शरीर की लगभग सभी क्रियाओं पर अपना प्रभाव डालते हैं। Blood test से Thyroid से जुड़ी परेशानी का पता लगाया जाता है।

सर्वाइकल कैंसर / Cervical Cancer
पूरी दुनिया में 10 में से एक महिला Cervical cancer की शिकार होती हैै। भारत में जागरूकता और इलाज की कमी की वजह से यह बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। इसे बच्चादानी, गर्भाशय या फिर यूट्राइन Cervices Cancer भी कहा जाता है।

सर्वाइकल कैंसर Human Papilloma Virus  (HPV) के कारण होता है। इसके अधिकांश मामले 40 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं में देखे गए हैं। पर, ऐसा भी नहीं है कि 40 से कम उम्र की Ladies को यह बीमारी अपना शिकार नहीं बनाती। Pap Smear Test से समय रहते इस बीमारी के बारे में पता लगाया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment