Friday, 23 February 2018

घर के गार्डन में लगाएं ये पौधे?


घर के Garden में लगाए गए पौधे सिर्फ आपके Garden को खूबसूरती  ही नहीं बढाते बल्कि उससे आपकी Health के लिए भी अच्छे रहते हैं। आपके Garden में लगे पौधे आपकी सेहद के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। आपको कुछ ऐसे पौधे बताएंगे जिसे घर में लगाने से आपकी सेहत पर इसका अच्छा असर पड़ेगा।

तुलसी/Holy Basil का पेड़ लगभग सभी घरों  में देखने को मिलता है क्योंकि Hindu  धर्म में इसकी पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा  शुुभ तो होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छी औषधि है। इसको लगाने से आसपास का वातावरण Bacteria रहित हो जाता है।

हरा धनिया/ Coriander हर सब्जी और चटनी का स्वाद बढ़ाता है। स्वाद के साथ- साथ इसमें Vitamin-A बहुत पाया जाता है धनिया Diabetes में भी फायदेमंद है। इसे खाने से Blood में Insulin की मात्रा Control रहती है। साथ ही Bad Cholesterol की मात्रा घटाने और Good Cholesterol की मात्रा बढ़ाने में भी मदद करता है। 

करी पत्ते/ Curry Leaves का पेड़ भी Diabetes के Patients के लिए फायदेमंद होता है।

पुदीने /Mint की पत्तियां High और Low दोनों ही तरह के Blood Pressure को Control करता है। इस कार्य के लिए पुदीने की चटनी और रस/Juice का उपयोग किया जा सकता है। गर्मी में अक्सर लू लगने की समस्या हो जाती है ऐसे में पुदीने की चटनी नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है।

लहसुन/Garlic  तो गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से आप कई रोगों से दूर रह सकते हैं। यह Blood Purifier का काम करता है, जो Blood को साफ करने का काम करता है। इसके सेवन से Cancer की आशंका भी कम हो सकती है। इसके अलावा हाथ पैरों और Arthritis के लिए भी लहसुन बहुत फायदेमंद है।

No comments:

Post a Comment