Tuesday, 20 February 2018

कैसे रखे Blood Pressure को दुरुस्त?



बहुत सारी बीमारियाँ हमारी ख़राब Lifestyle और गलत खानपान की वजह से जन्म लेती हैं और Health Problems से लोग घिरने लगते हैं आज के Time में मुख्य बड़ी समस्या है Blood Pressure. ये Heart से सम्बंधित बीमारी है उन्ही को ज्यादा होती है जब हम अपनी भारतीय Lifestyle को भूलकर Western लाइफस्टाइल को अपनाने लगते हैं उन्ही लोगों को Diabetes और Heart सम्बंधित बीमारियाँ जल्दी लगती हैं लोगो में शराब पीना, Smoking करना, Tobacco खाना , फिजिकली श्रम ना करना तनाव पूर्ण लाइफ के कारण High/Low Blood Pressure की बीमारी पनपती है.
 
अगर हम इस रोग के सर्वे के Data पर ध्यान दें तो हमारे देश में 40 करोड़ लोग ऐसे हैं जो Heart की Problem से ग्रस्त है. एक ख़ास बात तो यह है कि Mostly लोगों  को तो इस बीमारी की जानकारी भी नहीं होती  कि उन्हें कोई बीमारी भी है. जब वो डॉक्टर के पास जाते हैं तब इसका अहसास होता है। 

Blood Pressure के 80 % लोगो के रोग का कारण मानसिक तनाव होता है Youth भी इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं क्योकि Call Centers की Shift वाली Job, तनाव पूर्ण Office का माहौल, Fast Food का अधिक सेवन, अनिद्रा, अनियमित आहार आदि बहुत सारे देनिक जीवन में होने वाले मुख्य कारण हैं. 

क्या होता है Low Blood Pressure?

मेडिकल साइंस के हिसाब से Low B.P तब माना जाता है जब Systolic यानि ऊपर का B.P 90 mm और नीचे का B.P यानि Diastolic B.P 60 mm से कम हो. 

Reason: डिहाइड्रेशन, और पानी  की कमी होना, बहुत ज्यादा काम करना, प्यास पर ध्यान ना देना, हाइपोथाइरोइड आदि रोगों में B.P कम हो जाता है. 

लक्षण : 
चक्कर आना, सर में हल्कापन, आखों में अँधेरा छा जाना थकावट और एकाग्रता की कमी, आदि कारण लो B.P के लक्षण हैं. 

रोकथाम के उपाय :
*Tobacco, Smoking आदि को छोड़कर High Blood Pressure को Control किया जा सकता है. 

* Tea , Coffee , दिन में 2 बार से ज्यादा नहीं लेना चाहिए। 

* चिंता, Tension, और आक्रामक स्वाभाव High B.P को बढ़ावा देता है इसीलिए मानसिक शांति के लिए रोजाना योग, साधना, आदि के जरिये High BP पर Control किया जा सकता है. 

*समोसा, कचोडी, पूड़ी, परांठे आदि ऑयली फूड्स High B.P रोगियों के लिए बहुत Harmful  होते हैं इनसे बचना चाहिए। 

*Breakfast में नमकीन के बजाय Dry Fruits, मूंगफली, चना, सेवन करना अच्छा रहता है। 

* Blood Pressure के रोगी को Salt का सेवन Limited रखना चाहिये लोगो को पापड़, चिप्स, आचार, चटनी, से बहुत बचके रहना चाहिए इसमें रोगी की बेहतरी है. 

* रोगी हो रोजाना कम से कम 30 minutes तक अवश्य वाकिंग करनी  चाहिए। 

* हमेशा भोजन करने के बाद काम से काम 100 कदम जरुर टहलना चाहिए जितना अधिक टहलोगे/Walking  उतना ही सेहत के लिए अच्छा रहेगा ऐसा करने से मोटापा भी कम होने लगता है. 

* अपने आहार  में शाकाहार को बरीयता देनी चाहिए, Fruits और Vegetables  का अधिक से अधिक सेवन करें। 

* एक सामान्य आदमी को भोजन में 5 gm  Salt का सेवन करना चाहिए इससे अधिक Salt का सेवन नहीं करना चाहिए। 

* Doctor की सलाह के अनुसार ही चलना चाहिए और हो सके तो भारतीय परम्परा की Lifestyle  को अपनाना चाहिए, इससे रोगों के आने की सम्भावना ना के बराबर होती है क्योकि जानकार लोग कहते हैं कि रोगों से Prevention  करना ही Treatment  करने से बेहतर होता है. 

अगर हो सके तो Western Culture को छोड़कर शुद्ध खानपान की ओर चलें तो हम खुद को बहुत सारी  बीमारियों को आने से रोक सकते हैं.

No comments:

Post a Comment