Monday 5 March 2018

Organic Night Cream से स्किन को बनाएं हेल्दी और हाइड्रेटिंग

मौसम का असर skin पर सबसे पहले पड़ता है। सर्दी के बाद गर्मी का मौसम शुरू होता है। इस मौसम में हवाएं चलती है। इन हवाओं से skin फटने लगती है। Skin पर दरारें आने लगती है। ऐसे में Skin का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए nightcream अच्छा ऑप्शन है। अगर रात में skin पर कुछ मॉइश्चराइजर लगाया जाए तो skin को healthy और hydrating बनाया जा सकता है। घर में बनी orhanic cream से आप अपनी skin को हेल्दी बना सकते हैं।

हल्दी और नींबू प्राकृतिक cream है। इस ऑर्गेनिक क्रीम को घर में बनाने के लिए आपको भीगे हुए बादाम, एक चुटकी हल्दी और नींबू के रस की जरूरत है। इसे बनाने के लिए रातभर भीगे हुए बादाम को पीस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।

मिल्क क्रीम बहुत ही अच्छा moisturiser है। एक बड़ा चम्मच मिल्कक्रीम, एक छोटा चम्मच गुलाब जल, एक छोटा चम्मच जैतून का तेल, एक छोटा चम्मच गिलिसरीन लें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

Butter और Honey नाइट क्रीम को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मक्खन और एक छोटा चम्मच शहद लें। साथ ही इसमें केसर की कुछ डंडियां डालें। और अच्छे से मिलाएं।

No comments:

Post a Comment